फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-52 और संजय कॉलोनी में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। दूषित और बदबूदार पानी से परेशान लोगों ने रविवार को विधायक सतीश फागना के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। विधायक सेक्टर-52 के एक पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें घेरकर पेयजल समस्या से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की। लोगों ने बताया कि पहले क्षेत्र में ट्यूबवेल का पानी खारा आता था, लेकिन उसमें बदबू नहीं होती थी। अब नलों से आने वाले पानी में तेज दुर्गंध के साथ गंदगी भी है। उनका आरोप है कि कहीं न कहीं सीवर का पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है। कई बार तो नलों से सीवर जैसा काला पानी निकलता है, जो किसी भी उपयोग के लायक नहीं रहता। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस पानी से न तो कपड...