फरीदाबाद, अक्टूबर 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। पल्ला थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में गुरुवार देर रात पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। वारदात के समय दंपति के बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार को परिजनों के फरीदाबाद पहुंचने पर गोपाल की हत्या का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पल्ला थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने पूछताछ के बाद पत्नी काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया गया। मृतक गोपाल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले करीब 18 से 20 साल से फरीदाबाद में रह रहा था और डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर की नौकरी करता था। पु...