फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बढ़ती आबादी के चलते यहां के पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं हो पा रही। ऐसे में फरीदाबाद के लोग अपने मंडल के जिले पलवल, नूंह के अलावा यमुना नदी से लगते उत्तर प्रदेश के जिलों पशुपालकों पर निर्भर है। फरीदाबाद में इन जगहों के कई पशुपालक सुबह ईएमयू और अपने साधनों से पहुंचते हैं और लोगों की आवश्यकता की पूर्ति करते हैं, लेकिन त्योहारों के दौरान इनके लिए भी दूध उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन जाता है। त्योहारों के दौरान दूध की मांग दोगुनी हो जाती है। ऐसे में मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ता अंतर मिलावटखोरों के लिए भी अवसर बन जाता है। पशुपालन विभाग के अनुमान के अनुसार जिले में करीब 1.50 लाख दुधारू पशु हैं। इनसे प्रतिदिन लगभग 3.50 लाख लीटर दूध प्राप्त होता है, जबकि ...