फरीदाबाद, जुलाई 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। चोर सीएनसी मशीनों के टूल्स की दुकान का शटर तोड़कर करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित कारोबारी नीरज ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में उन्होंने बैंक से ऋण लेकर दुकान खोली थी। रविवार सुबह पड़ोसी दुकानदार से पता चला कि दुकान में चोरी हो गई है। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...