फरीदाबाद, अगस्त 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एनआईटी इलाके में बिजली के सामान की दुकान से तांबे की तार चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी 34 वर्षीय अयूब के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के करीब नौ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कोतवाली थाना पुलिस ने सेक्टर-आठ निवासी दुकान मालिक विनय की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था। चोरी की यह घटना नौ फरवरी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...