Faridabad News: दुकान से आईफोन चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। एनआईटी क्षेत्र में मोबाइल फोन की दुकान से आईफोन चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच एनआईटी ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भारत कॉलोनी निवासी लवीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया आईफोन बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, संतनगर निवासी इरशाद की एनआईटी क्षेत्र में मोबाइल फोन की दुकान है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर की रात एक युवक उसकी दुकान पर आईफोन लेने के बहाने आया था। दुकान में भीड़ होने का फायदा उठाकर वह फोन चोरी कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना एनआईटी में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच क्राइम ब्रांच एनआईटी को सौंपी गई। टीम ने जांच के बाद भारत कॉलोनी निवासी लवीश कुमार को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.