फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- Faridabad News: -दुकानदार ने मोबाइल और नकदी लूटकर ले जाने का लगाया आरोप फरीदाबाद, संवाददाता। पल्ला थाना क्षेत्र में सोमवार रात लाठी-डंडों से लैस युवकों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार पर हमला कर दिया। हमले के दौरान एक युवक के सिर में चोट लग गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

दुकान पर हमला और मारपीट पल्ला स्थित विकास टेलीकॉम के दुकानदार विकास के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर उनकी दुकान पर पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में एक युवक के सिर में चोट लग गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

लूट के आरोप और पुलिस जांच दुकानदार ने आरोप लगाया कि हमलावर दुकान से मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार ह...