फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। प्रेस कॉलोनी में गज्जक-नमकीन की दुकान में घुसकर 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने दुकान मालिक व उसके भाई पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। दोनों ने जैसे तैसे वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। हमलावरों के चले जाने के बाद जब दोनों भाई दुकान पर लौटे तो उन्होंने देखा कि हमलावर गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये भी लूट ले गए। थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: दुस्साहस:::गाजीपुर में बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा, घर पर किया पथराव,दुकान पर पहुंचे नकाबपोश हमलावर डबुआ कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय सचिन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रेस कॉलोनी में मूंगफली, गज्जक और नमकीन की दुकान चलाता है। गत 9 अक्तूबर की रात वह अपने छोटे भाई बॉबी गुप्ता और ...