फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। शहर थाना अंतर्गत मोती कॉलोनी में दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी मां-बेटे पर दंपति से मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के अनुसार मोती कॉलोनी निवासी राजेश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वार्ड-23 में परचून की दुकान चलाता है। पड़ोसी अनुराग और उसकी मां मूर्ति देवी दुकान खाली कराने के लिए दबाव बना रहे थे। इस संबंध में वह गुरूवार को पुलिस को शिकायत देकर लौटा था। आरोप है कि इसके बाद मूर्ति देवी ने उसकी पत्नी मोनिका अग्रवाल के साथ गाली-गलौज कर बाल खींचे। अनुराग ने राजेश के मुंह पर मुक्का मारा । इसके बाद दोनों ने दंपति के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घायल दंपति क...