Faridabad News: दुकान की दीवार तोड़कर कपड़े-जूते चोरी
फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हथीन में जयंती मोड़ के पास कपड़े और जूतों की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर चोर करीब 5.50 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहपुर निवासी आसिफ खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी हथीन में कपड़े और जूतों की दुकान है। 26 सितंबर की सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो पीछे की दीवार टूटी हुई मिली। अंदर जाकर जांच की तो दुकान से 250 शर्ट, पैंट, लोअर व टीशर्ट के 250 पीस और जूते की 250 जोड़ी गायब मिलीं। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई गई है।आसिफ ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.