Faridabad News: दुकानों पर छापेमारी कर भरे कुट्टू आटा के नमूने
फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: पलवल, धनंजय चौहान। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्र के मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी कर कुट्टू आटा, साबूदाना, सूजी और लिटल मिलेट के पांच नमूने लिए।यह कार्रवाई आयुक्त डॉ. मनोज कुमार के आदेश पर एफएसओ डॉ. ईश्वर कुमार के नेतृत्व में हुई। टीम ने उटावड़ चौक, हथीन बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, गौशाला मार्केट, होडल और हसनपुर स्थित करीब एक दर्जन दुकानों की जांच की। सभी सैंपल लैब भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। दुकानदारों को एफएसएसएआई लाइसेंस लेने, साफ-सफाई रखने और मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे कुट्टू आटा व साबूदाना खरीदते समय पैकेट पर निर्माण व एक्सपायरी तिथि जांचें और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.