फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-7 की हुड्डा मार्केट में पिछले तीन दिनों से चोरों ने दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। चोर दुकानों के बाहर लगे स्प्लिट एसी के आउटडोर यूनिट के कॉपर वायर काटकर चोरी कर रहे हैं। अब तक करीब दर्जनभर दुकानों को निशाना बनाया जा चुका है। एक दुकान से चोर एसी का आउटडोर यूनिट ही उठाकर ले गए, जबकि एक-दो दुकानों के आउटडोर यूनिट तोड़ दिए गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में चिंता है। दुकानदारों के अनुसार, चोर रात के समय दुकानों के बाहर लगे एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर वायर काटकर ले जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। एक दुकान से आउटडोर यूनिट चोरी होने और अन्य दुकानों के आउटडोर तोड़े जाने से नुकसान और बढ़ गया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को ...