Faridabad News: दीवाली हुनर मेले में विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए हस्तशिल्प उत्पाद
फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में दिवाली हुनर मेले का आयोजन किया गया। इसमें एसीयूटी अमितेज पांगती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार मिट्टी के दीये, हस्तशिल्प उत्पाद, रंगोली, पर्यावरण अनुकूल सजावटी वस्तुओं और गृह सज्जा सामग्री की प्रदर्शनी देखी। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, नवाचार और व्यावहारिक कौशल विकसित करते हैं। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत, लोकनृत्य, कविताओं और लघु नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्या प्रोमिला कुमारी ने अतिथि का स्वागत किया और बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक शनिवार को भी रचनात्मक गतिविधियां कराई जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.