Faridabad News: दीवार फांदकर घर में चोरी
फरीदाबाद, जुलाई 4 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। बहीन थाना क्षेत्र के गांव आली मेव में घर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव आली मेव निवासी सलीम पुत्र इस्राइल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोर उनके घर में घुस गए। चोर कमरे से करीब 250 ग्राम चांदी के जेवर, आधा तोला सोने की बालियां तथा 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। जेवर उसकी भाभी रुक्सिन के थे, जो उसके भाई की मृत्यु के बाद घर पर रह रही है।सलीम ने पुलिस को बताया कि बाद में अपनी स्तर पर जानकारी जुटाने पर गांव के चार युवकों पर चोरी का शक हुआ, जिन्हें कुछ लोगों ने घटना के बाद भागते हुए देखने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.