फरीदाबाद, नवम्बर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। दीपावली और गोवर्धन पूजा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी...