Faridabad News: दिशा की बैठक 14 अक्तूबर को
फरीदाबाद, अक्टूबर 6 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार 14 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे लघु सचिवालय द्वितीय तल स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में एजेंडा के अनुसार विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की 30 सितंबर तक की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा 8 मई 2026 को आयोजित पिछली दिशा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.