फरीदाबाद, सितम्बर 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पर्यटन विभाग ने सूरजकुंड में आयोजित होने वाले दिवाली मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला परिसर की साफ-सफाई और स्टॉल की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। विभाग के अनुसार परिसर को तैयार करने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। इसके अलावा मेला परिसर में बनी स्टॉल की फर्श की गोबर-मिट्टी से लिपाई भी की जाएगी। मेले में क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। बता दें कि इस बार पर्यटन विभाग की ओर से 23 अक्तूबर से दिवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। चार दिन तक चलने वाला यह तीसरा दिवाली मेला होगा। मेले में 200 से अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी। शेष स्टॉल को पर्दों से ढककर व्यवस्थित किया जाएगा। स्टॉल क्षेत्रीय उत्पाद बनाने वाले लोगों और समूहों को ही आवं...