फरीदाबाद, अगस्त 10 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। एवीटी स्टाफ हथीन ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाइक दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी क्षेत्र से चोरी हुई थी। जांच में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि हुई है। एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी उप निरीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि 9 अगस्त को मुख्य सिपाही राहुल के नेतृत्व में पुलिस टीम जयंती मोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक लेकर उटावड़ रोड बाईपास मोड़ पर खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुन्हाना निवासी भगवत प्रसाद और फराज उर्फ फररु के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों बाइक के वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद वाहन के इंजन और चेसिस नंबर की साइबर सेल से जांच ...