फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। जिला नूंह के थान रोजकामेव के अंतर्गत दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद से गांव कानोली आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव कानोली निवासी नवीन और उसका चाचा विजय दोनों बाइक पर सवार होकर रविवार को फरीदाबाद स्थित अपने रिश्तेदारी में गए थे। देर शाम दोनों दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से घर के लिए आ रहे थे। जब दोनों नूह के थाना रोजकामेव पहुंचे तभी उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। नवीन को घायल हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। आरोपी ट्रक चालक घटना ...