फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- Faridabad News: पलवल, सरसमल। दिल्ली-मुंबई और केएमपी एक्सप्रेसवे के आसपास अनियोजित और अवैध निर्माण पर नियंत्रण किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने इसके लिए हथीन में अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र-दो घोषित कर दिया है। जिसके दायरे में कई गांवों और विकास क्षेत्रों को शामिल किया है। इस बाबत राज्यपाल की ओर से 30 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत अब इस क्षेत्र में भवन निर्माण समेत औद्योगिक, वाणिज्यिक, संस्थागत और मनोरंजन गतिविधियां नियोजित तरीके से नियंत्रित की जा सकेंगी। नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में हथीन के अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र-दो की सीमाएं निर्धारित की गई हैं। इसके लिए डीटीपी की ड्राइंग को आधार बनाया गया है। निर्धारित क्षेत्र में मंडौरी, मंडकोला, महेशपुर, कैराका और दुर्गापुर सहित कई गांवों क...