Faridabad News: दामाद ने ससुर और पत्नी पर चाकू से किया हमला, गिरफ्तार
फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ससुर और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में ससुर का बायां कान कटकर अलग हो गया, जबकि पत्नी के चेहरे पर भी चाकू लगने से गंभीर चोट आई है। बीच-बचाव करने आई सास को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव पलाका, जिला गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी इन्शाद अली ने बताया कि वह वर्तमान में भारत कॉलोनी स्थित कच्चा खेड़ी रोड पर किराये के मकान में रहता है। उन्होंने अपनी बेटी वकिला की शादी वर्ष 2011 में बुलंदशहर जिले के गांव तिलबेगमपुर निवासी इमरान के साथ की थी। आरोप है कि पिछले करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.