Faridabad News: दशहरे के बाद दीवाली के लिए गुलजार हुए बाजार
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। दशहरे के बाद जिले के बाजार दिवाली और करवाचौथ की तैयारियों को लेकर गुलजार होने लगे हैं। लोग दिवाली पर सगे-संबंधियों को उपहार देने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी उपहारों का स्टॉक बढ़ा दिया है। वहीं, धनतेरस पर खरीदारी करने वालों ने सोने-चांदी के आभूषणों और वाहनों की एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है, ताकि त्योहार के दिन डिलीवरी मिल सके। वहीं दूसरी ओर करवाचौथ को लेकर महिलाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को अवकाश होने के कारण दोपहर के समय भी बाजारों में खूब चहल-पहल रही। कामकाजी महिलाओं ने छुट्टी का फायदा उठाकर करवाचौथ की तैयारियों के लिए खरीदारी की। महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए मेकअप किट, सूट-साड़ी और पूजन सामग्री सहित अन्य जरूरी सामान खरीदा। इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.