Faridabad News: दयालपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
फरीदाबाद, अगस्त 4 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में एक अगस्त की रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले की वजह साफ नहीं है। नीमका (भूपगढ़) निवासी धीरेन्द्र उर्फ धीरू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। एक अगस्त को उसके दोस्त मुकुल का फोन आया, जिसके बाद वह उससे मिलने बल्लभगढ़ पहुंचा। वहां से मुकुल उसे दयालपुर स्थित सोनू गोठी के कार्यालय लेकर गया, जहां पहले से करीब दस से पंद्रह लोग मौजूद थे।
हमले का विवरण पीड़ित का आरोप है कि वहां पहुंचते ही हन्नी उर्फ हेमंत ने उसके सिर पर कांच की बोतल से हमला किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.