Faridabad News: दम घोटू धुएं के कारण जाग कर काटी रात
फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। दीवाली की रात हवा में घुले जहरीले धुएं ने लोगों की रातों की नींद छीन ली। दिनभर प्रदूषण के बीच परेशान रहे लोगों के लिए रात और भी मुश्किल भरी रही। दमघोंटू हवा के कारण सांस के मरीजों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई लोगों ने खांसी, सांस लेने में तकलीफ और सीने में भारीपन के चलते जागकर रात काटी। घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों ने बताया कि रात के समय वातावरण में धुएं और धुंध की मोटी परत छाई हुई थी। बाहर निकलने पर आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही थी। घरों के अंदर भी प्रदूषण का असर कम नहीं हुआ। खासकर अस्थमा, एलर्जी और हृदय संबंधी बीमारियों से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.