फरीदाबाद, नवम्बर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद/बल्लभगढ़, धनंजय चौहान/अशोक जैन। दिवाली से पहले महंगाई ने आम लोगों की जेब पर एक और बोझ बढ़ा दिया है। तेल कंपनियों ने रविवार को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 17 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद शहर में सिलेंडर के दाम 2821 रुपये तक पहुंच गए हैं। वहीं, दिवाली पर रिश्तेदारों को उपहार में दिए जाने वाले ड्राई फ्रूट भी पिछले साल के मुकाबले 25 से 30 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। महंगाई की दोहरी मार से त्योहार पर खानपान और उपहारों का बजट बिगड़ने लगा है। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और खानपान से जुड़े कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। इसका असर आने वाले दिनों में लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है। रेस्टोरेंट में चाय-नाश्ता करना महंगा होने की संभावना है। वहीं दिवाली के बा...