Faridabad News: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने 18 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिलाधीश डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारी छह से 11 नवंबर तक अपने निर्धारित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को पलवल, होडल, हथीन सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें सदर, गदपुरी, शहर, कैंप, चांदहट, मुंडकटी, बहीन, उटावड़ और हसनपुर थाना क्षेत्र शामिल हैं। वहीं यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जीएम रोडवेज पलवल जितेंद्र सिंह सहित तीन अधिकारियों को पलवल, होडल और हथीन डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: पटाखों के अवैध भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई: डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.