Faridabad News: त्योहारों पर मिठाई, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स खरीदते समय बरतें सावधानी
फरीदाबाद, अक्टूबर 22 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। दीपावाली सहित अन्य त्योहारों के दौरान मिठाइयों, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ने के साथ मिलावटखोरी का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकिंग की जांच करने के बाद ही खरीदारी करनी चाहिए। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने आमजन से अपील की है कि वे सस्ते के लालच में मिलावटी या घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ न खरीदें और केवल भरोसेमंद दुकानों से ही खाद्य सामग्री लें। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन मिलावटखोरी पर नजर रखे हुए है। मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.