Faridabad News: त्योहारी सीजन में सब्जी मंडी में तीन दिनों से सीवर ओवरफ्लो से परेशान हैं लोग
फरीदाबाद, अक्टूबर 19 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। त्योहारी सीजन में जहां सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने दुकानदारों और ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी है। मंडी में पिछले तीन दिनों से सीवर का गंदा पानी बहने के कारण जगह-जगह दलदल जैसी स्थिति बनी हुई है। इससे फल-सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को आवाजाही और खरीदारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दुकानों के सामने गंदा पानी जमा होने से दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।दुकानदारों का आरोप है कि वे पिछले तीन दिनों से लगातार संबंधित अधिकारियों को समस्या की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। त्योहारी सीजन में सब्जियों और फलों की मांग बढ़ने के बावजूद मंडी में फैली गंदगी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.