फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आमजन को अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार शाम को थाना कोतवाली पुलिस ने एनआईटी एक और दो में पैदल गश्त की और व्यापारियों को जागरूक किया। इस दौरान थाना कोतवाली प्रभारी मनजीत ने व्यापारियों, दुकानदारों और बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहकों से संवाद कर उन्हें त्योहारी भीड़ के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। इस अवसर पर दो नंबर चौकी प्रभारी दर्शन सिंह भी उनके साथ थे। पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ जेबकतरी, पर्स चोरी, चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसे में लोगों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। महिलाओं और बु...