Faridabad News: तौलिये से गला घोंटकर कैब चालक की हत्या
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। बीपीटीपी थानाक्षेत्र के सेक्टर-77 मेन रोड पर एक टैक्सी चालक की कैब के अंदर गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप में हुई। सूचना पर क्राइम ब्रांच सेंटर और फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में टैक्सी के परमिट के लिए लगने वाले पैसों को लेकर हुए विवाद में उसके परिचित ने तौलिये से गला घोंटकर हत्या की थी। आरोपी की पहचान कुंदन निवासी चांदपुर के रूप में हुई है। वह भी टैक्सी चलाता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-77 मेन रोड पर खड़ी एक टैक्सी में चालक सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.