Faridabad News: तैराकों ने तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। अंबाला के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित हरियाणा स्कूल स्टेट तैराकी प्रतियोगिता में फरीदाबाद के अंडर-14 बालक वर्ग के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक हासिल किए। इनमें तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो ने सभी को बधाई दी है। वहीं सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद के आरेज आसिफ ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में 27.93 सेकेंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं उज्ज्वल यादव ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5:06.13 मिनट के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं आरेज आसिफ ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 50 मीटर बैक स्ट्रोक इवेंट में भी पहला स्थान हासिल किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.