फरीदाबाद, जुलाई 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। जीवन नगर पार्ट-दो निवासी एक परिवार तेरहवीं में शामिल होने के लिए राजस्थान गया था। पीछे से चोर सूने घर का ताला तोड़कर नगदी और सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। मुजेसर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, जीवन नगर पार्ट-दो निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि वह पृथला स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। एक जुलाई को वह पत्नी के साथ राजस्थान के बांदीकुर्द गांव में एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने गया था। तीन जुलाई को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके घर के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: रिश्तेदारी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी वह 10 जुलाई को वापस लौटा तो घर के अंदर अलमारी का सामान...