Faridabad News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। पलवल-अलीगढ़ रोड़ पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार मृतक के भाई अकबरपुर डकौरा निवासी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृतक राजबीर दूध सप्लाई का काम करता था और वह अपने भाई राजबीर सिंह के साथ दूध की सप्लाई करके पलवल से गांव लौट रहा था। राजबीर बाइक पर आगे चल रहा था। सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गलत दिशा में आकर राजबीर की बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के पहिए राजबीर के सिर के ऊपर से गुजर गए। महेश ने राहगीरों की मदद से घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.