Faridabad News: तेज रफ्तार छोटा हाथी ने ऑटो में मारी टक्कर, फल विक्रेता घायल
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। डबुआ मंडी से लौट रहे फल विक्रेता की ऑटो को तेज रफ्तार छोटा हाथी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में फल विक्रेता अमर घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में अमर ने बताया कि 21 अगस्त की सुबह वह बेटे सौरभ के साथ डबुआ मंडी से लौट रहे थे। गुडईयर चौक के पास पीछे से आए छोटा हाथी ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो डिवाइडर से जा टकराया और वह ऑटो व डिवाइडर के बीच फंस गए। उन्हें हाथ-पैर, पेट, कमर और मुंह पर चोटें आईं। पुलिस ने चालक देवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.