Faridabad News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
फरीदाबाद, नवम्बर 6 -- Faridabad News: पलवल, होडल, अजित कुमार । हसनपुर थाना क्षेत्र में गुंडवास मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई चरण सिंह की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चरण सिंह ने पुलिस को बताया कि चार नवंबर की रात वह अपने चचेरे भाई वीरेंद्र के साथ पिंगौड़ से बाइक पर सवार होकर गांव बेला लौट रहा था। रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच गुंडवास मोड़ से करीब 100 मीटर पहले बेला की तरफ से आई सफेद कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Pakur News: हाईवा के धक्के से किशोर की मौत में प्राथमिकी हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वीरेंद्र को पहले पलवल और फिर फरीदाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.