Faridabad News: तेज धूप ने फिर बढ़ाई गर्मी, पारा 36 डिग्री पहुंचा
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। तेज धूप ने एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ा दिया। सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और चटक धूप निकलने से रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा की रफ्तार बेहद धीमी रहने के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे गर्मी का अहसास और अधिक बढ़ गया। रविवार अवकाश का दिन होने के बावजूद शहर के अधिकांश पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। तेज धूप और उमस के कारण बच्चे भी पार्कों में खेलते नजर नहीं आए। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे धूप से बचने के लिए छाते, टोपी और गमछे का सहारा लेते दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.