फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: नगीना, सरसमल। नूंह के करहेड़ा गांव के खेल मैदान में बिजली के नंगे तार खिलाड़ियों के लिए खतरा बने हुए हैं। पिछले महीने एक खिलाड़ी को करंट लगने के बाद से मैदान में खेल गतिविधियां बंद हैं। मेवात आरटीआई मंच ने तीसरी बार शिकायत देकर तार हटाने की मांग की है। गांव के कब्रिस्तान से सटे इस मैदान में बिजली का खंभा लगा है और ऊपर से नंगे तार गुजर रहे हैं। यहां शाहपुर, घागस, कसाली, मुलथान, जैताका, करहेड़ा, अकलीमपुर नूंह, उलेटा और नोटकी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के खिलाड़ी क्रिकेट, वॉलीबॉल और अन्य खेल खेलने आते हैं। बिजली के तारों के कारण बच्चों और युवाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

खिलाड़ियों की सुरक्षा पर खतरा खिलाड़ी मुस्ताक, सलीम, जुबैर, आदिल और कासिम खान ने बताया कि मैदान में बिजली के तारों से ह...