Faridabad News: तीन फास्ट फूड दुकानों में लगी आग, हजारों का सामान जला
फरीदाबाद, अगस्त 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। डबुआ थाना क्षेत्र में तीन नंबर पुलिया के पास शनिवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच तीन फास्ट फूड दुकानों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग में दुकानों में रखा फास्ट फूड बनाने का सामान, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। स्थानीय निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि तड़के लोगों ने दुकानों से आग की लपटें उठती देखीं। उस समय तक आग तीनों दुकानों में फैल चुकी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दुकानदार रात करीब 11 बजे अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद सुबह दुकानों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.