Faridabad News: तीन दिन में 255 आरोपी गिरफ्तार, 140 पीओ- बेल जंपर दबोचे
फरीदाबाद, जुलाई 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। पुलिस ने विशेष वीकेंड अभियान लगातार दूसरे सप्ताह चलाया। 17 से 19 जुलाई तक चले तीन दिवसीय अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों और अपराध शाखाओं की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में 255 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 140 उद्घोषित बदमाशों(पीओ) और बेल जंपरों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान नशा तस्करों, अवैध हथियार रखने वालों, शराब तस्करों, जुआ संचालकों, वाहन चोरों और अन्य बदमाशों के खिलाफ एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक किलोग्राम से अधिक गांजा, 600 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद कीं। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं अवैध हथियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.