फरीदाबाद, जुलाई 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने 10 से 12 जुलाई तक जिलेभर में तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में 417 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं 47 गुमशुदा व्यक्तियों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अभियान के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ सबसे अधिक फोकस रखा गया। एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज नौ मामलों में पुलिस ने तीन किलोग्राम से अधिक गांजा, 25 प्रतिबंधित इंजेक्शन और 1.3 ग्राम एमडीएमए बरामद करते हुए नौ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 देसी कट्टे बरामद कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- अभियान नशीले पदार्थ बेचने, ज...