Faridabad News: तीन डिग्री तापमान बढ़ने से तीस फीसदी जुकाम के मरीज बढ़े
फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में तापमान बढ़ने के साथ ही जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। बीके अस्पताल में पिछले सप्ताह की तुलना में इन मरीजों की संख्या करीब 30 फीसदी तक बढ़ गई है। दिन में तेज धूप और गर्मी तथा शाम के समय तापमान में बदलाव को चिकित्सक इसकी प्रमुख वजह मान रहे हैं। बदलते मौसम में बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को तेज धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने और सीधे एसी में बैठने से बचने की सलाह दी है। पिछले दिनों मौसम सामान्य रहने के कारण बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या में कमी आने लगी थी। बीके अस्पताल में पिछले सप्ताह तक जुकाम के करीब 45 मरीज रोजाना उपचार के लिए पहुंच रहे थे। वहीं अब यह संख्या एक बार फिर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.