फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। अपराध शाखा ऊंचा गांव और सिकरोना की टीमों ने बुधवार को वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर तीन चोरी की बाइक बरामद कीं। पुलिस ने सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सारन थाना क्षेत्र में 16 अगस्त को बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ था। अपराध शाखा ऊंचा गांव ने गोपाल निवासी बगीचा, आगरा, हाल सिही सेक्टर-8 और रविन्द्र निवासी निठार, भरतपुर, हाल सिही सेक्टर-8 को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। एवीटीएस सिकरोना ने थाना सेक्टर-8 के वाहन चोरी मामले में गोपाल निवासी एत्मादपुर को पकड़ा। उसके कब्जे से भी चोरी की बाइक मिली। वहीं सेक्टर-17 के मामले में चंदन निवासी भगौलिया, मोतिहारी, बिहार, हाल टिट...