Faridabad News: तिरखा कॉलोनी में युवक की गर्दन पर चाकू से हमला
फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। तिरखा कॉलोनी में शनिवार सुबह एक युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान करण सिंह के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कॉलोनी के एक युवक ने उस पर हमला कराया। उसने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने प्लॉट में सो रहा था, तभी हमलावर ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि घायल ने अपने आधिकारिक बयान में किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घायल करण सिंह हाल ही में जेल से बाहर आया है। उसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.