Faridabad News: तिरंगा भवन में तिरंगा उत्सव एवं सावन प्रसाद समारोह आज
फरीदाबाद, अगस्त 14 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-2 स्थित तिरंगा भवन में शनिवार को तिरंगा उत्सव एवं सावन प्रसाद समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के साथ भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन माह के उपलक्ष्य में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे तिरंगा भवन में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे भंडारे एवं प्रसाद का आयोजन होगा। आयोजकों की ओर से क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व और सावन माह के धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है। कार्यक्रम तिरंगा भवन, सेक्टर-2, बल्लभगढ़ में आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: आजादी का जश्न : आज शान से लहराएगा तिरंगा आयोजन की व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.