फरीदाबाद, नवम्बर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने तैयारियां शुरु कर दी है। योजना के तहत तिगांव से सेक्टर-8 पुल तक जाने वाली सड़क को नए सिरे से विकसित किया जाएगा।जिसका कार्य अगले माह शुरु होने की उम्मीद है। इससे आसपास के 10 क्षेत्रों के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर सेक्टर-3 पुलिस चौकी रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। तिगांव से सेक्टर-8 पुल तक जाने वाली सड़क की हालत कई सालों से जर्जर अवस्था में है। इससे रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते है। सड़क पर कई बड़े स्कूल है, जिससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों को होती है। गड्ढों और उबड़-खाबड़ सड़क के कारण दोप...