Faridabad News: ताला तोड़कर ठेके से नगदी और शराब की पेटियां चोरी
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। भूपानी थाना क्षेत्र के अलीपुर तिलोरी स्थित शराब के ठेके का ताला तोड़कर चोर 30 हजार रुपये की नकदी और अंग्रेजी शराब की दो पेटी चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ग्रेटर नोएडा निवासी हरिकिशन नागर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 से 2027 तक नचौली जोन के ठेके के लिए हुए हैं। उनका अलीपुर तिलोरी का ठेका राजपुर रोड पर स्थित है। ठेके पर मैनपुरी, उत्तर प्रदेश निवासी विपिन सेल्समैन के तौर पर काम करता है।
चोरी की घटना की जानकारी शिकायतकर्ता के अनुसार, 30 अगस्त की सुबह सेल्समैन विपिन ने फोन कर बताया कि ठेके में चोरी हो गई है। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई गई। फुटेज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.