Faridabad News: तलवारबाजी के नक्ष और विहान ने प्रतिभा दिखाई
फरीदाबाद, जुलाई 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को अंडर-14 आयुवर्ग में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ।जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले छात्र-छात्राओं की कराटे, जूडो, फेंसिंग के मुकाबले कराए गए। सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) प्रेम शर्मा ने बताया कि फेंसिंग के सैबर इवेंट में नक्ष ने प्रथम व उज्ज्वल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ईपी इवेंट में डीएवी स्कूल के विहान ने पहला व मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल अंशुमन ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं फॉइल इवेंट में उज्ज्वल विजेता, जबकि डीपीएस सेक्टर-19 के तन्मय ने उपविजेता रहे. यह भी पढ़ें- Faridabad News: जूडो और ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.