फरीदाबाद, अगस्त 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। हादसे में ढाबे में रखा फर्नीचर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय ढाबे में मौजूद किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि ट्रक की चपेट में आने से एक रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल की पहचान अशोक के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए बी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि अशोक रिक्शा में सिलेंडर लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। ढाबा संचालक मोहनलाल ने बताया कि अचानक ट्रक ढाबे में घुस आया। इससे ढाबे में रखा फर्नीचर और अन्य सामा...