फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- Faridabad News: -फर्जी साइट से ऑर्डर करने के बाद ठगों ने महिला के खाते से निकाले रुपये फरीदाबाद, संवाददाता। सेक्टर-15ए निवासी महिला को डोसा तवा खरीदने के लिए ऑनलाइन खोजना महंगा पड़ गया। एक नामी ऑनलाइन साइट के नाम से दिखाई दे रही फर्जी साइट से 2310 रुपये में डोसा तवा ऑर्डर करने के बाद महिला ने कस्टमर केयर से संपर्क किया। फोन करने वाले व्यक्ति ने ऑर्डर का पैसा वापस कराने के नाम पर उसके मोबाइल में कुछ सेटिंग कराई। इसके बाद महिला के बैंक खाते से साढ़ 12 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला की शिकायत सेक्टर-15ए निवासी रंजना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें डोसा तवा खरीदना था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर सर्च किया। वहां उन्हें अमेजन पे के ...