Faridabad News: डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर 3 लाख की ठगी
फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। ऑनलाइन डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नंबर तलाशना बल्लभगढ़ के गांव अटाली एक युवक को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने अपॉइंटमेंट के नाम पर लिंक भेजकर उनके और उनके परिवार के बैंक खातों से करीब तीन लाख निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया है। गांव अटाली निवासी रिंकू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अक्टूबर को उन्होंने ऑनलाइन डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेने के लिए मोबाइल नंबर तलाशा था। इस दौरान एक नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए भुगतान करने की बात कही और एक लिंक भेजा। उन्होंने लिंक के माध्यम से भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन उस समय खाते से कोई रकम कटने का पता नहीं चला। इसके बाद 15 अक्टूबर को उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.